वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट एम.आई.सी. से किया गया पारित

जबलपुर: राइट टाउन स्थित अधिग्रहित 25 हजार वर्गफुट की जमीन पर कामर्शियल मल्टीस्टोर कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया जायेगा, जिससे निगम की आय में भारी बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ-साथ नागरिकों को आवारा श्वानों से राहत प्रदान करने 100 प्रतिशत बधियाकरण पर फोकस करने के अलावा डेली नीड्स की दुकानें खोली जायेगीं और स्थानीय शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेगें। वहीं नर्मदा प्रसादम मार्केट के साथ स्वयं सेवी संस्थाओं के महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने दीदी कैफे और पालनाघर की भी शीघ्र शुरूआत होगी। ये सारे महत्वपूर्ण निर्णय मंगलवार को मेयर इन काउंसिल की बैठक में बजट पारित करने के साथ-साथ लिए गए।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुमानित आय-व्यय बजट शहर के नागरिकों की सुविधाओं में व्यापक बढ़ोत्तरी करने एवं शहर का समग्र विकास करने तथा शहर को सुन्दर शहर बनाने की कल्पना हो साकार करने बड़ी सोच एवं विजन के साथ तैयार किया गया बजट महापौर जगत बहादुर सिंह ”अन्नू की अध्यक्षता में आयोजित एम.आई.सी. बैठक में पारित किया गया। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट पिछले वर्ष से और बेहतर एवं व्यवस्थित बजट होगा। इस बजट से बहुत शीघ्र ही शहर महानगर का स्वरूप लेगा और शहर की सुन्दरता में चार चांद लगेगा। इस दौरान महापौर ने ये भी कहा कि नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाने तथा शहर की उन्नति की ओर बढ़ाने वाला यह बजट हमारे देवतुल्य नागरिकों के लिए पिछले वर्ष के बजट से इस वर्ष बेहतर बजट कहलायेगा।
इन चौकों का किया गया नामकरण
इसके साथ-साथ शताब्दीपुरम स्थित चौक का नाम आचार्य कृष्णकांत चतुर्वेदी चौक, छोटा फुहारा से सूजीपुरा मार्ग का नाम श्री चिंतामन साहू जी मार्ग, श्री तारण-तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय परिसर के सामने पी.के. कार्नर से आस्था लैब तक के मार्ग का नाम संत तारण-तरण मार्ग एवं गढ़ा बाजार वाले मुख्य मार्ग से श्रीराम लीला मैदान की ओर जाने वाले मार्ग को श्रीरामलीला मार्ग के नाम से नामकरण नामकरण करने के प्रस्ताव को एम.आई.सी. से पारित किया गया। एम.आई.सी. की बैठक में मेयर इन काउंसिल के सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, अंशुल राघवेन्द्र यादव, रजनी कैलाश साहू, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के साथ, अपर आयुक्त अरविंद शाह, विद्यानंद बाजपेयी, मनोज श्रीवास्तव के साथ विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

Next Post

यूएई के अब्दुल्ला बिन ज़ायेद ने ईरान के हमलों की "कड़ी निंदा" की, कहा, ये क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

Wed Mar 18 , 2026
अबू धाबी, 18 मार्च (वार्ता) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि नागरिक ठिकानों पर हमले संप्रभुता का “घोर उल्लंघन” हैं और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए […]

You May Like