दतिया में फर्जी रजिस्ट्री से 8 लाख की ठगी, 5 आरोपी नामजद

दतिया: रामनगर कॉलोनी निवासी अमित तिवारी के साथ फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्लॉट की रजिस्ट्री कर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। यह रजिस्ट्री 1 दिसंबर 2023 को रजिस्ट्री कार्यालय में हुई थी। कोतवाली पुलिस ने संजय मिश्रा, उसकी पत्नी अंजू मिश्रा उर्फ माया चौवे, रीना तिवारी, हरीश चौवे (झांसी) और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

इन पर धारा 419, 420, 467, 468, 471, 338, 336(3), 340(2), 318(4), 319(2) व BNS की धारा 412/25 लगाई गई हैं। उप-पंजीयक अधिकारी व सर्विस प्रोवाइडर की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। मामले की जांच सउनि सुनील शर्मा द्वारा की जा रही है।

Next Post

मोहर्रम पर शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Sun Jul 6 , 2025
भिंड:मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस थाना मौ में शांति समिति का आयोजन हुआ। बैठक में मुख्य रूप से तहसीलदार अभिषेक कुशवाहा, टीआई रघुवीर सिंह मीणा मौजूद रहे।बैठक में टीआई रघुवीर सिंह मीणा ने पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की बात की। उन्होंने कहा कि मोहर्रम पर्व के […]

You May Like