जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज बेनेट चोट के कारण बुलावायो टेस्ट से बाहर

बुलावायो, (वार्ता) जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट को मैदान पर लगी चोट के कारण बुलावायो टेस्ट से बाहर होना पड़ा है।

आज यहां खेले जा रहे मुकाबले में सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने आठवें ओवर में रिटायर्ड आउट होने से पहले 28 गेंदों में 19 रन बनाए। बेनेट को छठे ओवर में क्वेना मफाका की गेंद को हुक करने के प्रयास में हल्की चोट लगी थी और उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा था।

चोट प्रोटोकॉल के अनुसार, ब्रायन बेनेट टेस्ट में आगे कोई भूमिका नहीं निभाएंगे। उनकी जगह प्रिंस मास्वारे को टीम में शामिल किया गया है। मास्वारे टेस्ट क्रिकेट में अपना 10वां मैच खेलेंगे।

Next Post

विश्व मुक्केबाजी कप में भारत के 20 एथलीट करेंगे स्पर्धा

Mon Jun 30 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) भारत का 20 सदस्यीय दल सोमवार से शुरु हो रही विश्व मुक्केबाजी कप कजाकिस्तान 2025 में महिला और पुरुष वर्ग की विभिन्न भार श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेगा। झाकसिलिक उशकेम्पिरोव मार्शल आर्ट पैलेस में आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट तीन निर्धारित आयोजनों में से दूसरा है, जो मुक्केबाजों […]

You May Like