इसरो-ईएसए आगामी एक्सियन-4 मिशन में माइक्रोग्रैविटी अनुसंधान में करेंगे सहयोग

चेन्नई, 01 फरवरी (वार्ता) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने आगामी एक्सियन-4 मिशन में माइक्रोग्रैविटी अनुसंधान में सहयोग करने के लिए एक समझौता किया है। यह देश का पहला मानवयुक्त अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) मिशन होगा और इसका संचालन भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला करेंगे।

इसरो ने एक अपडेट में कहा कि उसने हाल ही में अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण, मिशन कार्यान्वयन और अनुसंधान प्रयोगों से संबंधित गतिविधियों पर सहयोग के लिए ईएसए के साथ एक समझौता किया है।

यह समझौता संयुक्त माइक्रोग्रैविटी प्रयोग करने का अवसर प्रदान करता है।

Next Post

हमीदिया में पेट की गंभीर बीमारियों की होगी सटीक पहचान

Sat Feb 1 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like