इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दिया 235 रनों का लक्ष्य

बुलावायो, 30 जनवरी (वार्ता) बेन मेयस (53), कैलेब फाल्कनर (47) और बीजे डॉवकिंस (42) की संघर्षपूर्ण पारियों की मदद से इंग्लैंड ने शुक्रवार काे अंडर-19 विश्वकप सुपर सिक्स दो में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 235 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के लिए बीजे डॉवकिंस और जोसेफ मूर्स की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। हंटर शोर ने जोसेफ मूर्स (20) को आउटकर न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। जसकरण संधू ने बीजे डॉवकिंस 62 गेंदों में 42 रन को आउट किया।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये बेन मेयस ने पारी को संभालने का प्रयास किया। इंग्लैंड का चौथा विकेट बेन मेयस का गिरा। उन्होंने 70 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए 53 रनों की पारी खेली। कप्तान थॉमस रियू (आठ) रन बनाकर आउट हुये। रलफी एलबर्ट (14) और सेबेस्तियन मॉर्गन (तीन) रन बनाकर आउट हुये। इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 234 रनों का स्कोर बनाया।
न्यूजीलैंड के लिए सेबेस्टियन मॉर्गन, स्नेहिथ रेड्डी ने दो-दो विकेट लिये। हंटर शोर, सेल्विन संजय, जसकरण संधू को एक-एक विकेट मिला।

Next Post

अल्काराज के मेडिकल टाइमआउट पर भड़के ज्वेरेव

Fri Jan 30 , 2026
मेलबर्न, 30 जनवरी (वार्ता) वर्ल्ड नंबर 3 अलेक्जेंडर ज़्वेरेव वर्ल्ड नंबर 1 कार्लोस अल्काराज़ के खिलाफ़ मैराथन ऑस्ट्रेलियन ओपन सेमीफ़ाइनल के दौरान गुस्से में आ गए, और स्पेनिश खिलाड़ी के विवादास्पद मेडिकल टाइमआउट लेने के बाद टूर पर टॉप स्टार्स को “बचाने” का आरोप लगाया। यह ड्रामा मेलबर्न पार्क कोर्ट […]

You May Like