विशाल भारद्वाज की फिल्म में कैमियो करेंगी दिशा पाटनी

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी फिल्मकार विशाल भारद्वाज की फिल्म में कैमियो करती नजर आ सकती हैं।

बॉलीवुड फिल्मकार विशाल भारद्वाज, शाहिद कपूर को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शाहिद की इस फिल्म में दिशा पाटनी की एंट्री हो गयी है। विशाल भारद्वाज ने इस फिल्म में दिशा पाटनी की एंट्री को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है।

विशाल भारद्वाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनके साथ दिशा पाटनी नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में विशाल ने लिखा, बेहद खूबसूरत दिशा पाटनी के लिए विशेषरूप से एक खास कैमियो लिखा है। फिल्म के साथ उनको जोड़ने के लिए बेहद उत्साहित हूं।ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दिशा इस फिल्म में आइटम नंबर करती नजर आ सकती हैं।

 

Next Post

नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' की पहली झलक दिखायी गयी

Fri Jul 4 , 2025
मुंबई, (वार्ता) फिल्मकार नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ की पहली झलक आज भारत के नौ शहरों में दिखायी गयी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और आठ बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो डीएनइजी प्रोड्यूस कर रहे हैं, साथ ही […]

You May Like