
चितरंगी । चितरंगी तहसील क्षेत्र के बिछी-बगदरा मार्ग के हरमा मुख्य सड़क में आज कैमोर पहाड़ का मलवा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनिमत रही कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई, लेकिन एक एम्बुलेंस वाहन डिलेवरी लेने जा रहा था कि वह फंस गया।
गौरतलब है कि जिले में पिछले 48 घंटे के अधिक समय से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं बगदरा का कैमोर पहाड़ भी धंसने लगा है। आज बिछी मार्ग के हरमा में कैमोर पहाड़ धंस गया और उसका मलवा सड़क पर गिर पड़ा, जिसके चलते बिछी हरमा मार्ग पूरी तरह से देर शाम तक आवागमन बाधित रहा। एम्बुलेंस वाहन भी फंस गई।
