जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत ग्राम पोंडा बिजली पावर हाऊस में घुसकर उपभोक्ताओं ने जमकर उपद्रव मचाया। जुनवानी खुर्द गांव के तीन घरों की लाइट बंद होने पर पावर हाऊस में घुसकर न केवल तोडफ़ोड़ की बल्कि ऑपरेटर से मारपीट करते हुए उसे धमकाया।पुलिस के मुताबिक प्रहलाद पटेल निवासी ग्राम पोंडा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे ग्राम पोंडा बिजली पावर हाऊस में आपरेटर के पद पर पदस्थ हैं।
बीती रात दस बजे वे और हेल्पर आनन्त राम दुबे दोनों पावर हाऊस में डयूटी कर रहे थे जुनवानी खुर्द गांव के तीन घर की लाईट बंद थी तभी विकास पटेल ने मोबाईल फोन से जानकारी दिया कि जुनवानी गांव की लाईट बंद है, जिसे बताया कि लाईन मैन को लाईट बनाने के लिए सूचना दे दी गई है। थोडी देर बाद राजेश पटेल एवं विकास पटेल पोंडा पावर हाऊस आये और उसके साथ अभद्रता करने लगे।
दोनों ने उसके साथ झूमा झपटी की। नन्त राम दुबे ने बीच बचाव किया तो राजेश एवं विकाश पटेल पोंडा पावर हाऊस में लगे पैनल में तोडफ़ोड़ करने लगे, लमकना फीडर को बंद करवा दिये, तोडफोड करने से करीब 90,000 हजार का नुकसान हुआ है। इसके बाद दोनेां उसे धमकाते हुए चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।
