शराब के कारण प्रति वर्ष लगभग 22,000 श्रीलंकाई लोगों की होती है मौत

कोलम्बो, 03 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रीय तम्बाकू एवं मद्य निषेध प्राधिकरण ने बताया कि शराब का सेवन से प्रतिवर्ष लगभग 22,000 श्रीलंकाई लोगों मौत होती है।

श्रीलंका में विश्व संयम दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय तम्बाकू एवं मद्द निषेध प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. आनंद रत्नायके ने मीडिया से बात करते हुए चेतावनी जारी की कि देश में शराब का सेवन लोगों के लिए एक बड़ा खतरा बनता जा रहा है। देश की 21 प्रतिशत आबादी शराब का सेवन करती है।

शराब के सेवन के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से देशभर में कई राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों के साथ विश्व संयम दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शुक्रवार को पूरे श्रीलंका में शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी।

 

Next Post

पीओजेके में गुस्साई भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों में लगायी आग

Fri Oct 3 , 2025
मुजफ्फराबाद, 03 अक्टूबर (वार्ता) पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू -कश्मीर (पीओजेके) में सुरक्षा बलों की कार्रवाई से गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों और बुलडोज़र को आग के हवाले कर दिया है। इलाके में तनाव घटाने को लेकर पाकिस्तान सरकार और जम्मू-कश्मीर अवामी एक्शन कमेटी (जेकेएएसी) के बीच बातचीत के […]

You May Like