
ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की शताब्दीपुरम योजना के फेज 1 के तहत 10 भूखंडों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। इस नीलामी में जनता से जबरदस्त ऑफर मूल्य प्राप्त हुए है।
10 भूखंडों के लिए 108 टेंडर प्राप्त हुए, जिससे बोली लगाने वालों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। उल्लेखनीय है कि नीलामी में भूखंडों की न्यूनतम कीमत 29,94,750 रूपये के विरुद्ध लगभग 67,00,000 रूपये तक ऑफर मूल्य प्राप्त हुए है, जो शताब्दीपुरम परियोजना में ग्राहकों के बढ़ते विश्वास और उच्च मांग को दर्शातें है। ग्वालियर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरोत्तम भार्गव ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और अपनी पारदर्शिता और कार्यक्षमता बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
