ग्रेटर नोएडा पश्चिम की सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से एक व्यक्ति की मौत

ग्रेटर नोएडा पश्चिम 07 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में शनिवार को प्लास्टर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

पुलिस ने देर रात घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान विकास चावला (46) पुत्र रविंद्र चावला के रूप में हुई है। बताया गया कि विकास चावला कल सोसाइटी से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान इमारत के ऊपरी हिस्से से अचानक प्लास्टर का एक हिस्सा नीचे गिरा। प्लास्टर गिरने से उनकी स्कूटी असंतुलित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े। गिरने के दौरान उनका सिर पास की दीवार के किनारे से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई।

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन मौके पर मौजूद हैं तथा पूरे मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Next Post

एफपीआई ने जून के पहले सप्ताह में पूंजी बाजार से निकाले 37,804 करोड़ रुपये

Sun Jun 7 , 2026
मुंबई, 07 जून (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जून के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार से 37,804 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। शुद्ध निकासी बाजार में लगायी गयी पूंजी और निकाली गयी पूंजी का अंतर है। यह लगातार चौथा महीना है जब एफपीआई बिकवाल बने हुए हैं। […]

You May Like