इंदौर: अन्नपूर्णा और मानपुर थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग चोरी की घटनाएं सामने आई हैं. दोनों ही मामलो में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय उमेश माखिजा के घर में अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर पुराने दो सोने के पेंडल, दो सोने की बालियां, चांदी के सिक्के, मूर्ति और गुल्लक में रखी लगभग 22 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली.
वहीं, मानपुर थाना क्षेत्र में नरसिंह प्रसाद सोनी की कार से अज्ञात चोर ने लेडीज़ बैग चोरी किया, जिसमें सोने के कंगन, अंगूठी और नगदी शामिल थे. चोरी की कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई गई है. दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
