NRMU ने सभी 9 सीटों पर क्लीन स्वीप किया

आमला। रेलवे इंस्टीट्यूट आमला में हुए बहुप्रतीक्षित चुनाव में नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन (NRMU) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए प्रतिद्वंद्वी सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन (CRMS) को करारी शिकस्त दी। प्रतिष्ठापूर्ण माने जाने वाले इस चुनाव में एनआरएमयू ने क्लीन स्वीप करते हुए पैनल की सभी 9 सीटों पर कब्ज़ा जमाया।

कड़ा मुकाबला, पर जीत एनआरएमयू की

मतदान में मुख्य मुकाबला नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन और सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन के बीच देखने को मिला। दोनों ही यूनियनों ने जीत का दावा किया था और मतदान के दौरान जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।हालाँकि परिणामों ने सारी अटकलों को समाप्त करते हुए यह साबित कर दिया कि रेलवे कर्मचारियों का भरोसा अब भी एनआरएमयू के पक्ष में बरकरार है।

सभी पदों पर एनआरएमयू प्रत्याशियों की जीत

घोषित परिणामों में सचिव पद पर राकेश चौकीकर ने शानदार जीत दर्ज की, वहीं कोषाध्यक्ष पद पर रितेश कुमार विजयी रहे।सदस्य पदों पर अनूप गौर, एम.के. ठेपे, पवन मिश्रा, अजय अड़लक, रितेश मानकर, नरेंद्र कुमार कोगे और पवन देशमुख ने बाज़ी मारी।मतदान परिणामों के अनुसार, एनआरएमयू पैनल को 203 वोट मिले, जबकि सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ पैनल को 123 वोट प्राप्त हुए ।परिणाम घोषित होते ही रेलवे कॉलोनी का माहौल उत्साह और जोश से भर उठा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाई और जीत का जश्न मनाया। पूरे परिसर में “लाल सलाम” और “एनआरएमयू ज़िंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।

Next Post

दमोह से इंदौर तक के नेता नायक के कक्ष में जुटे, चुनावी रणनीति पर मंथन

Tue Oct 14 , 2025
भोपाल: दमोह, उज्जैन, देवास और इंदौर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार को प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के मीडिया प्रभारी डॉ. मुकेश नायक से मुलाकात की। इससे पहले, प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से भी भेंट की। इन बैठकों का उद्देश्य […]

You May Like