
इंदौर: देव गुराडिया क्षेत्र की मानसरोवर कॉलोनी में शुक्रवार को एक तेंदुआ नजर आने से इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुआ देखने के बाद स्थानीय लोग डर के कारण अपने घरों में कैद हो गए।
वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने और घरों से बाहर न निकलने की अपील की है
