दिल्ली : एएटीएस के साथ मुठभेड़ में पारदी गिरोह के तीन सदस्य घायल, छह गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 04 मई (वार्ता) दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) की टीम और पारदी गिरोह के सदस्यों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन अपराधियों के पैर में गोली लगी है। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इन तीनों के अलावा तीन अन्य को भी मौके पर से हिरासत में लिया गया है।
घायल आरोपियों की पहचान 34 वर्षीय निर्मल पारदी उर्फ निखिल, 25 वर्षीय अंबर उर्फ डेविन और 30 वर्षीय सम्राट उर्फ समर उर्फ काला के रूप में हुई है। इन तीनों के पैरों में गोलियां लगी हैं और उन्हें इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

पुलिस ने मौके से गिरोह के तीन अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया है। इनकी पहचान 24 वर्षीय राकेश उर्फ राके, 18 वर्षीय कृष देव और 17 वर्षीय शिवजीत उर्फ जीत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। अपराध शाखा ने घटनास्थल से कुल सात खाली कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान अपराधियों ने लगभग छह राउंड फायरिंग की थी।
मामले की जांच जारी है।

.....

Next Post

विश्वविद्यालय शिक्षा के केन्द्र होने के साथ राष्ट्र निर्माण भी कर रहे - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Mon May 4 , 2026
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर प्राचीन काल से ही वीरता, विद्वता और कला का शिखर रही है। ग्वालियर के लिये आज गौरवान्वित करने वाला दिन है। ऋषि गालव विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ ग्वालियर नया इतिहास गढ़ने जा रहा है। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय […]

You May Like