ग्वालियर: एसआईआर को लेकर एसआईआर के प्रभारी अभय चौधरी और विधानसभा एसआईआर के संयोजक विनोद शर्मा की उपस्थिति में ग्वालियर पूर्व विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं एसआईआर के मंडल प्रभारी की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पर आयोजित की गई। इस अवसर पर अभय चौधरी ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया लोकतंत्र की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुटने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इस प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और संकल्प के साथ सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि यह अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा और इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ कार्य करना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से एसआईआर अभियान में सक्रिय सहभागिता करने और मतदाताओं की पूरी मदद करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के बूथ स्तर तक पहुंचकर यह सुनिश्चित करे कि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सही तरीके से जुड़ें।
