नपा की पीआईसी बैठक में शिवना सौन्दर्यीकरण कार्य को मिली मंजूरी

मंदसौर। नगर पालिका की प्रेजीडेंट इन कौंसिल (पीआईसी) ने कल शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में सिंहस्थ मद के अंतर्गत लगभग 13 करोड़ रूपये की राशि से होने वाले शिवना सौन्दर्यीकरण के निर्माण कार्यों को मंजूरी प्रदान की।

नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सिंहस्थ मद के अंतर्गत 13 करोड़ रू. की राशि स्वीकृत करने पर उन्हें धन्यवाद देते हुये बताया कि सिंहस्थ मद के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मंदसौर को 13 करोड़ रू. की राशि प्राप्त हो रही है इस राशि के अंतर्गत काश्तकार होटल के नीचे शिवना नदी के तट से लेकर पशुपतिनाथ महादेव मंदिर की नयी पुलिया तक विभिन्न निर्माण कार्य किये जायेगे। रोड की साईड में रिटेनिंग वाल बनेगी। शिवना नदी के तट पर रोड के समानांतर जो वाल बनी है उसकी हाईट बढ़ायी जायेगी शिवना नदी के तट को सुन्दर बनाने के लिये यहां फाउन्टेन वर्क एवं विद्युत साज सज्जा का कार्य होगा तथा बैठने के लिये छतरिया (गाजीबो) बनायी जायेगी। रोड के साइड में सुन्दर पौधे लगाये जायेगे तथा रोड के साईड को बगीचे के रूप में विकसित किया जायेगा। शिवना नदी सौंदर्यीकरण कार्य अंतर्गत घाट निर्माण एवं विद्युतीकरण का कार्य भी होगा।

नपा की पी.आई.सी. बैठक में दर की स्वीकृति प्रदान की गयी। इस बैठक में नपा लोकनिर्माण सभापति निर्मला चंदवानी, निलेश जैन, दीपमाला मकवाना, रमेश ग्वाला, शांति दिनेश फरक्या, कौशल्या बंधवार, सत्यनारायण भांभी, नपा सीएमओ श्रीमती अनिता चकोटिया, उपयंत्री शाहिद मिर्जा, नपा कर्मचारी अजय मारोठिया, राजेन्द्र नीमा भी उपस्थित थे।

Next Post

मुर्मु ने साइप्रस के राष्ट्रपति के सम्मान में रात्रि भोज दिया

Fri May 22 , 2026
नयी दिल्ली 22 मई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत यात्रा पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस का शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया और उनके सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति भवन सचिवालय ने बताया कि श्री क्रिस्टोडौलिडेस और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए […]

You May Like