ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन, दीपके से लेकर केजरीवाल-ममता तक कई नेता हिरासत में

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन जारी है। इसी बीच पुलिस ने कई नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई से दिल्ली पहुंची फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में लिया है। उनके साथ संगठन से जुड़े सौरव दास और आशुतोष रांका को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके बाद नेहा बोरा, प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव समेत कई प्रदर्शनकारियों पर भी कार्रवाई हुई।

वहीं, जंतर-मंतर की ओर जाने के दौरान अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेताओं को भी हिरासत में लिया गया। CPI(M) नेता एमए बेबी और बृंदा करात सहित अन्य नेताओं को भी पुलिस ने पकड़ा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से एक हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और उनके बीच झड़प हुई। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी और दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।

प्रदर्शनकारी मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और SIR प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उनकी प्रमुख मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा है।

Next Post

सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के हूतियों के खिलाफ़ अभियान तेज़ किया

Sat Oct 10 , 2026
अदन, 10 अक्टूबर (वार्ता) सऊदी-नेतृत्व वाली गठबंधन सेनाओं ने हूतियों के तीन रॉकेट लॉन्चिंग प्लेटफॉर्म नष्ट कर दिए हैं। यह कार्रवाई यमन के पश्चिमी लाल सागर तट और रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास बढ़ती लड़ाई के बीच की गई है। गठबंधन प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी ने शनिवार को कहा, “हमने […]

You May Like