भैरूंदा। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान उन्होंने लेबर रूम, ओपीडी, आईपीडी वार्ड, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत दी जा रही सेवाओं तथा दवाओं की उपलब्धता और जांच व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया तथा संचालित सेवाओं पर संतुष्टि व्यक्त की. इसके पश्चात प्रमुख सचिव श्री सिंह ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर छिदगांव मौजी का निरीक्षण कर आशा कार्यकर्ता, एएनएम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी से केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामों और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली. गर्भवती माताओं की स्थिति, गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, पात्र दंपतियों के पंजीयन तथा गैर-संचारी रोग कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे पंजीयन की प्रगति की समीक्षा की.
