नगर निगम ने सडक़ों से हटाया अतिक्रमण

खंडवा। नगर निगम खण्डवा द्वारा अतिक्रमण,अवैध निर्माण एवं सडक़ पर ठेले लगाने जैसी अव्यवस्थित गतिविधियों के विरुद्ध एक सख्त और सुनियोजित अभियान चलाया। यह कार्रवाई टाउन हॉल से लेकर जिला अस्पताल परिसर तक की गई। अभियान के दौरान रेड जोन में ठेले लगाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। इन ठेले वालों को पूर्व में कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी, लेकिन चेतावनियों की अनदेखी करने पर निगम ने सख्ती दिखाते हुए करीब 8 ठेले एवं गुमटियों को जब्त किया।

जिन लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध स्थायी निर्माण कर लिए गए थे, उनके विरुद्ध भी निर्णायक कार्रवाई की गई। ऐसे निर्माणों पर जेसीबी चलाकर उन्हें तोड़ा गया और प्रत्येक पर 5000 की चालानी कार्रवाई भी की गई।

Next Post

इंडसइंड बैंक को 2328.9 करोड़ का नुकसान

Wed May 21 , 2025
मुंबई, 21 मई (वार्ता) निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक को 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 2328.9 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ है जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे 2349.2 करोड़ रुपये का सकल शुद्ध मुनाफा हुआ था। बैंक ने बुधवार […]

You May Like