सूर्य को अर्घ्य देकर नववर्ष का हुआ स्वागत

इंदौर: इंदौर में हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर राजवाड़ा में विशेष आयोजन किया गया,कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5:30 बजे हुई। कार्यक्रम में द्वीप प्रज्वलन और संस्कार भारती का ध्येय गीत प्रस्तुत किया गया। यहां सभी ने उगते सूर्य को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अर्घ्य देकर नव वर्ष का स्वागत किया।

कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त शिवम् वर्मा ,विधायक साधु-संतों सहित अन्य नेता व महिलाएं मौजूद रहे। इस अवसर पर महिलाओं ने रंगोली भी सजाई और सूर्य स्तुति के बाद रामधुन भी बजाई गई। कार्यक्रम के अंत में गुड़-धनिया और नीम के पत्तों का प्रसाद वितरण किया गया।

Next Post

त्रिपुरी चौक में हादसा

Mon Mar 31 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत त्रिपुरी चौक में घर के बाहर टहल रहे अधेड़ को बेलगाम कार ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर चोटें आने से वृद्ध की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।गढ़ा पुलिस के […]

You May Like