मेघालय की तीन लड़कियां अंडर-17 महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के ट्रायल में होंगी शामिल

शिलांग, (वार्ता) मेघालय की तीन महिला फुटबॉल खिलाड़ियों एलाडकी कसू, इबाशेम्बा खोंगसिट और इबादरीहुन नोंगसिएज को अंडर-17 महिला राष्ट्रीय टीम के लिए ट्रायल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है, जिसका आयोजन बेंगलुरू में किया जाएगा।

तीनों का चयन हाल ही में संपन्न हुए मेघालय महिला राज्य लीग में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया। एलाडकी और इबादरीहुन लैटकोर की ओर से खेलती थीं जबकि इबाशेम्बा मावलुम तिरसाद की ओर से खेलती थीं।

मेघालय फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमलेटसन डोहलिंग ने कहा कि यह उपलब्धि उनके समर्पण और हमारे राज्य में महिला फुटबॉल की बढ़ती शक्तिक का प्रदर्शन करती है।”

उन्होंने कहा कि युवा एथलीटों को आगे बढ़ते और बड़े मंचों पर अपनी जगह बनाते देखना बहुत उत्साहजनक है। उन्होंने तीनों को आत्मविश्वास, विनम्रता एवं सीखने की इच्छा के साथ परीक्षणों में शामिल होने की सलाह दी।

श्री डोहलिंग ने आगे कहा कि परिणाम चाहे जो भी हो, यह अवसर उनके लिए बहुत मत्वपूर्ण है और उन्हें शुभकामनाएं।

 

Next Post

एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप सेमीफाइनल में भारत जर्मनी से 1-5 से हारा

Mon Dec 8 , 2025
चेन्नई, (वार्ता) भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को रविवार को एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप तमिलनाडु 2025 के सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी के खिलाफ 1-5 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए एकमात्र गोल अनमोल एक्का ने (51वें) मिनट में किया, जबकि जर्मनी के लिए लुकास […]

You May Like