NSUI की जिला कार्यकारिणी बैठक: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान

भोपाल: राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की जिला कार्यकारिणी बैठक जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती, छात्र हितों से जुड़े मुद्दों तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक का मुख्य आकर्षण हाल ही में सम्पन्न मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव में विजयी हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान रहा। सम्मानित होने वालों में प्रदेश महासचिव रोहित राजौरिया, भोपाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष राहुल मंडलोई, भोपाल शहर अध्यक्ष अमित खत्री, प्रदेश सचिव प्रिंस, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक आठिया और जिला महासचिव आशीष शर्मा शामिल थे। इसके साथ ही एनएसयूआई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। नेताओं ने संगठन में जवाबदेह नेतृत्व और छात्र हितों के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी रवि दांगी और प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने संगठन की प्राथमिकताओं, आगामी गतिविधियों और छात्र समस्याओं के समाधान हेतु समन्वित कार्ययोजना पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार, आदित्य सोनी, वरुण कुलकर्णी, प्रदेश महासचिव सैयद अल्तमस और जिला उपाध्यक्ष अमित हाटिया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि एनएसयूआई आने वाले समय में छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर और अधिक मजबूती से आवाज उठाएगा तथा विश्वविद्यालय और कॉलेज स्तर पर व्यापक अभियान शुरू करेगा।

Next Post

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 214 रनों का लक्ष्य

Thu Dec 11 , 2025
मुल्लांपुर 11 दिसंबर (वार्ता) क्विंटन डी कॉक (90) अर्द्धशतकीय और डॉनोवन फ़रेरा (30) की आखिरी ओवरों में विस्फोटक पारी के दम दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का […]

You May Like