कोविड ने हृदय बीमारी का खतरा बढ़ाया: डॉ. युगल मिश्रा

सतना: विश्व हृदय दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सतना और भारत विकास परिषद द्वारा टाउन हॉल में दिल की बातें हम भी जाने कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में देश के जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ युगल मिश्रा सहित अन्य चिकित्सकों ने अपना उद्बोधन दिया, कार्यक्रम का आयोजन बस स्टैंड स्थित टाउन हॉल में किया गया था जहाँ से अधिक शहरवासियों ने भाग लिया और हृदय को स्वस्थ रखने तथा आपात स्थिति में जान बचाने की कला सीखी

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सतना और भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अजय तेजवानी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि आई एम ए अध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला, दिल्ली से आए डॉ. युगल मिश्रा, नागपुर के डॉ. प्रमोद आंबेडकर, रीवा के डॉ. एस.के. त्रिपाठी और जबलपुर के डॉ. नवीन शर्मा जैसे वरिष्ठ हृदय विशेषज्ञों ने हृदय रोगों के बचाव और समय पर इलाज के महत्व पर विचार रखे

इस अवसर पर देश के जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ रोबोटिक सर्जरी स्पेशलिस्ट डॉ. युगल मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज कोरोनरी आर्टरी डिजीज मौत का सबसे बड़ा कारण बन गई है, जिसका जोखिम गंभीर कोविड संक्रमण के बाद और बढ़ा है हालांकि सही समय पर जीवनशैली में सुधार करके, डायबिटीज, बीपी, कोलेस्ट्रॉल व मोटापे जैसे जोखिम कारकों को नियंत्रित कर इसके अस्सी प्रतिशत मामलों को रोका जा सकता है और खतरे को सत्तर वर्ष की उम्र तक टाला जा सकता है

आयोजन का मुख्य आकर्षण कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन सीपीआर का लाइव डेमोंस्ट्रेशन रहा डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. आलोक खन्ना और डॉ. विजयेता राजपूत ने अचानक दिल की धड़कनब रुकने पर सी पी आर के ज़रिए जीवन बचाने का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया

कार्यक्रम में गायक सुनील लोधी की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने समां बांध दिया, इस दौरान राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, चित्रकूट विकास प्राधिकरण अध्यक्ष विजय यादव, एसडीएम राहुल सिलाड़िया सहित कई गणमान्य अतिथि और चिकित्सक मौजूद रहे संचालन डॉ. सारिका कालरा व अन्य संयोजकों ने किया तथा आभार प्रदर्शन आईएमए सचिव डॉ. आलोक खन्ना ने किया, राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

Next Post

व्यावसायिक शिक्षा में मप्र देश में अग्रणी पढ़ाई के साथ कौशल विकास में रचा इतिहास

Mon Sep 28 , 2026
भोपाल:ऐसा प्रदेश जहां विद्यार्थी केवल किताबी ज्ञान नहीं बल्कि तकनीकि और व्यवसायिक ज्ञान के साथ व्यवहारिक दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्कूली शिक्षा के साथ हुनर और कौशल विकास को जोड़ने के अभियान में मप्र में अब तक कुल 5 लाख 98 […]

You May Like