काबुल, 20 नवंबर (वार्ता) अफगानिस्तान के फराह प्रांत के बकवा जिले में शुक्रवार को एक पुराने मोर्टार के गोले में विस्फोट होने से एक मदरसे के चार छात्रों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
सभी पीड़ितों की आयु 10 से 16 वर्ष के बीच है। फराह पुलिस कमान के प्रवक्ता कलीमुल्लाह नांगियाल ने बताया कि यह घटना आज दोपहर करीब 12 बजे बकवा जिले के शागी इलाके में हुई।
श्री नांगियाल के अनुसार, यह विस्फोट उस समय हुआ जब फहीम आगा मदरसे के छात्र पिछले वर्षों से पड़े एक पुराने मोर्टार के गोले के संपर्क में आ गए।
