साडरा में अवैध रूप से 63 बोरी खाद जब्त

बालाघाट। ग्राम साडरा में 24 जुलाई को अज्ञात सूचना पर अवैध रूप से भंडारित 63 बोरी रासायनिक खाद जब्त की गई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कमलचंद सिंहसार, कृषि अधिकारी खुदीराम सनोडिया, तहसीलदार संजय बारस्कर एवं उर्वरक निरीक्षक कुलदीप गनवीर ने संयुक्त निरीक्षण में यह कार्रवाई की। ग्राम साडरा निवासी पद्माकर बिल्हारे के पशुघर से NPK के 32 बैग और यूरिया के 31 बैग मिले। बिल न दिखाने पर खाद को जब्त कर मौका पंचनामा व सुपुर्दनामा तैयार कर आगे की कार्यवाही शुरू की गई।

Next Post

सावन सूखा, केवल एक चौथाई बारिश, इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर पर संकट

Fri Jul 25 , 2025
खंडवा।जिले में इस वर्ष मानसून की रफ्तार धीमी रही है। जुलाई के अंत तक जिले में औसत 808 मिमी के मुकाबले सिर्फ 232.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो कि एक चौथाई से भी कम है। पिछले साल इसी अवधि में 354.2 मिमी वर्षा हो चुकी थी। तहसीलवार आंकड़ों के […]

You May Like