मुरैना: देवगढ़ थाना क्षेत्र के नंदपुरा गांव में रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और पुलिस पर रेत माफिया से मिलीभगत का आरोप लगाया।
यह घटना देवगढ़ थाने के नन्द पुरा गांव में हुई। एक अज्ञात रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार रामलखन कुशवाह को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक का शव पुलिस को उठाने नहीं दिया। इसके बाद समझाइश के लिए थाना प्रभारी और ग्रामीणों में चर्चा हुई।
