त्रिपुरी चौक में हादसा

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत त्रिपुरी चौक में घर के बाहर टहल रहे अधेड़ को बेलगाम कार ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर चोटें आने से वृद्ध की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।गढ़ा पुलिस के मुताबिक राजकुमार चक्रवर्ती 40 वर्ष निवासी शास्त्री नगर नर्मदा कालोनी गढा ने सूचना दी कि रविवार को भाई कमल सुख चक्रवर्ती निवासी त्रिपुरी चौक स्थित घर के बाहर टहल रहे थे तभी एक कार चालक वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आया और टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार रही कि कमल उछलकर दूर जा गिरे और उन्हें सिर, हाथ, पैर, सीने में गंभीर चोटें आ गई जिन्हें तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत कमल सुख चक्रवर्ती 55 वर्ष निवासी त्रिपुरी चौक गढा को मृत घोषित कर दिया पुलिस शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है।

Next Post

लूट की योजना बना रहे बदमाश पकड़े गए

Mon Mar 31 , 2025
भोपाल: राजधानी में लूट की योजना बना रहे बदमाशों को टीटी नगर पुलिस ने पकड़ लिया है।जिस वक्त थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया अपनी टीम के साथ इलाके का भम्रण कर रहे थे उसी दौरान उन्हें सूचना प्राप्त हुई की कुछ लोग प्लेटिनम प्लाजा के पीछे पानी की टंकी के पास […]

You May Like