इंदौर: आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए थाना कनाडिया में गणेश उत्सव आयोजक समितियों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपस्थित एसीपी ने पंडालों में सुरक्षा, साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था, आगजनी से बचाव, सीसीटीवी कैमरे और वालंटियर तैनाती जैसे विषयों पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए.
पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों से अपील की कि त्योहार के दौरान सभी नियमों और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें ताकि आयोजन सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.
