भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को विधानसभा भवन पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अर्जुन सिंह के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जनसेवा को अपना जीवन उद्देश्य बनाया।
कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के अलावा विधानसभा सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
