इंदौर: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने नीट यूजी परीक्षा में कथित धांधली, सीबीएसई परीक्षा गड़बड़ी, पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में इंदौर से भोपाल तक दो दिवसीय विशेष साइक्लोथॉन की शुरुआत की। राहुल गांधी के अभियान ‘छात्रों की गूंज’ के तहत आयोजित इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कर रहे हैं।
यात्रा की शुरुआत देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के पास से हुई, जिसमें जीतू पटवारी स्वयं साइकिल चलाकर भोपाल तक का सफर तय करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि इस अभियान के जरिए छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रदेशभर में प्रमुखता से उठाया जाएगा।
