ऑपरेशन ईगल: आबकारी कार्यालय के पास देसी कट्टे के साथ बदमाश दबोचा

ग्वालियर:ऑपरेशन ईगल के तहत थाना पड़ाव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार 06 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पड़ाव पुल के नीचे आबकारी कार्यालय के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर वारदात की फिराक में खड़ा है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
सीएसपी इंदरगंज रोबिन जैन के नेतृत्व में थाना प्रभारी पड़ाव शैलेन्द्र भार्गव ने टीम को मौके पर भेजा। पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम पुनीत जाटव पुत्र संतोष जाटव, उम्र 21 वर्ष, निवासी लक्ष्मणपुरा बताया।

तलाशी में उसकी कमर से एक 315 बोर का देशी कट्टा मिला, जिसके चेम्बर में एक जिंदा राउंड लोड था। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना पड़ाव में अपराध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक श्रीराम भिलाला, आरक्षक शिवकुमार यादव और चंद्रशेखर की अहम भूमिका रही।

Next Post

तेजरफ्तार कार पेड़ से टकराई 4 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल भोपाल रेफर

Mon Sep 7 , 2026
रायसेन: जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर नूरगंज थाना अंतर्गत ग्राम देवटिया निवासी पांच युवकों की तेजरफ्तार कार रविवार -सोमवार की दरमियानी रात 12 से 1 बजे के बीच पेड़ से टकराई , कार में सवार 4 युवकों की मौके पर मौत , एक की हालत बेहद नाजुक भोपाल […]

You May Like