ग्वालियर। मेयर इन काउसिंल की बैठक महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर विकास के सम्बंध में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर निर्णय लिये गये।बाल भवन में आयोजित बैठक में मेयर इन काउंसिल के सदस्य अवधेश कौरव, नाथूराम ठेकेदार, प्रेमलता जैन, संध्या कुषवाह, उपासना यादव, गायत्री मण्डेलिया, विनोद यादव माठू, अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, मुनीष सिंह सिकरवार, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र सक्सैना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
बैठक में गौशाला में गोवंशों के खाद्य पदार्थ क्रय हेतु निविदा आमंत्रित किये जाने की स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत परिषद की ओर अग्रेषित करते हुए स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों के महंगाई भत्ते में की गई वृद्धि के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।
