महापौर ने संभाला सड़कों का मोर्चा: देर रात खुद कर रहे पेंचवर्क का निरीक्षण

इंदौर: बारिश के चलते शहर की सड़कों की जर्जर स्थिति को सुधारने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। तड़के सुबह सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही देर रात वे सड़कों पर चल रहे पेंचवर्क कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं।इसी क्रम में महापौर भार्गव ने आज रावजी बाजार, फूटी कोठी रोड और बॉम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र में चल रहे पेंचवर्क कार्यों का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने निगम कर्मचारियों से चर्चा कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली और ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए कि पेंचवर्क की गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता न किया जाए।महापौर ने बताया कि शहर में प्रतिदिन चार से अधिक लोकेशनों पर पेंचवर्क किया जा रहा है।महापौर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए अगले पंद्रह दिनों में प्रमुख मार्गों पर कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।

इसके बाद वार्डों और गलियों में भी पेंचवर्क शुरू किया जाएगा।गौरतलब है कि महापौर द्वारा एमपीआरडीसी अधिकारियों को दी गई फटकार के बाद मुसाखेड़ी और देवास नाका क्षेत्र में सत्यसांई सर्विस रोड का निर्माण कार्य तेज़ी से पूरा किया गया है,जिससे क्षेत्रीय यातयात सुगम हो गया है।महापौर का यह सक्रिय और सख्त रुख साफ संकेत देता है कि इंदौर की सड़कों को जल्द ही गड्ढामुक्त बनाने का अभियान मिशन मोड में जारी है।

Next Post

ग्वालियर में वायुसेना का अधिकारी हनी ट्रैप का शिकार

Wed Nov 5 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर से हनीट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है जहां एक वायुसेना के अधिकारी को प्रेमजाल में फंसाकर उससे ₹1400000 लूट लिए गए और इतने पर ही मामला नहीं रुका और जब आगे इस अधिकारी को बदनाम करने की धमकी देकर और अधिक ब्लैकमेल किया जाने लगा […]

You May Like