आरोपी को पुलिस ने छोड़ा, टीआई को करें बर्खास्त

जबलपुर: देवरी निवासी एक युवती ने गत दिवस फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि युवक ने शादी तय होने के बाद रिश्ता तोड़ दिया था जिससे दुखी होकर युवती ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने युवक को थाने बुलाया लेकिन बिना कार्रवाई के उसे छोड़ दिया। पीडि़त परिवार ने शिव सेना के साथ पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत की हैं। साथ ही बरेला टीआई को बर्खास्त करने की मांग की हैं।

पीडि़त शेखर पटेल पिता स्व. शालिग राम पटेल निवासी ग्राम बम्हनी देवरी ने शिकायत करते हुए बताया कि उसकी बहन कीर्ति पटेल का विवाह 14 मई 2025 को हीर पटेल से होने वाला था। विवाह के पहले 4 मई को रात्रि 8 बजे हीर पटेल का फोन बहन कीर्ति पटेल के पास आया, हीर पटेल ने कीर्ति से बोला कि वे शादी नहीं करेंगा। कहने लगा कि अगर शादी करूंगा भी तो तुम्हे शादी के बाद नहीं रखूंगा, तुम्हे जो करना है तो कर लो और मरना है तो मर जाओ। ये बात कीर्ति ने अपनी मां श्रीमती सुनिता पटेल को बताया तो मां ने बोला की अभी रात्रि हो गयी है तुम सो जाओ।

हम इस बारे कल बात जब सोकर उठे तो बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की सूचना थाने में दी। पांच मई को पुलिस ने कार्यवाही की। मामले की शिकायत नौ मई को की लेकिन अब तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 25 मई को हीरा पटैलको थाने बुलाया गया इसके बाद बिना कार्रवाई के उसे छोड़ दिया गया। टीआई को बर्खास्त करने और पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड करने के साथ आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान शिव सेना राज्य उप प्रमुख शैलेन्द्र बारी, सुजीत पटेल, मुकेश सराठे, गजानंद गुप्ता, कुलदीप शेखर पटैल, अभिषेक पटैल, शिव पअैल, सुमित पटैल, आदि उपस्थित रहे।

Next Post

गांजा तस्कर गिरफ्तार

Wed Jul 2 , 2025
जबलपुर:सिहोरा पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 865 ग्राम गांजा कीमती लगभग 17 हजार रूपये का जप्त किए गए। टीआई विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि यज्ञ शाला ग्राउण्ड इमलहापुरा में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर घेराबंदी करते हुए राजेश पटेल 40 […]

You May Like

मनोरंजन