शातिर बदमाश की चाकू मारकर हत्या

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत सेठीनगर में एक बदमाश की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त इलाके के कुख्यात बदमाश आदित्य बेन उर्फ अट्टू के रूप में की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक आदित्य बेन उर्फ अट्टू का क्षेत्र के ही एक अन्य सूचीबद्ध और शातिर अपराधी केशु बेन के साथ लंबे समय से पुराना विवाद चल रहा था। केशु बेन ने चाकू से आदित्य पर ताबड़तोड़ कई वार किए। हमले में गंभीर रूप से घायल आदित्य खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Next Post

बरहपान हादसे के पीड़ित परिवार से मिले सांसद व विधायक

Tue Nov 10 , 2026
सिंगरौली। ग्राम पंचायत बरहपान में बीती रात कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत और चार लोगों के घायल होने की हृदयविदारक घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मंगलवार को सीधी-सिंगरौली लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सिंगरौली विधायक रामनिवास […]

You May Like