बरहपान हादसे के पीड़ित परिवार से मिले सांसद व विधायक

सिंगरौली। ग्राम पंचायत बरहपान में बीती रात कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत और चार लोगों के घायल होने की हृदयविदारक घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मंगलवार को सीधी-सिंगरौली लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह बैढ़न स्थित जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा घायलों के उपचार एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि इस हादसे में अरुण विश्वकर्मा, उनकी 65 वर्षीय मां संतुलिया देवी और दो वर्षीय मासूम बेटी पुष्पा विश्वकर्मा की असामयिक मृत्यु हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। जनप्रतिनिधियों ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
रेडक्रॉस से प्रदान की गई सहायता राशि
इस दौरान रेडक्रॉस के माध्यम से प्रत्येक मृतक के परिजनों को एक-एक लाख रुपये तथा प्रत्येक घायल को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं विधायक रामनिवास शाह ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि के चेक सौंपे। जनप्रतिनिधियों ने घायलों के समुचित उपचार और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Next Post

दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेले में 55 लाख रुपये से अधिक की बिक्री

Tue Nov 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी स्थित आईएनए के दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 में पारंपरिक कलाकृत्रियों, हथकरघा उत्पादों और हस्तशिल्प ने लोगों को खूब लुभाया और 15 दिन तक चलने वाले इस आयोजन में पहले आठ दिन में ही 55.46 लाख रुपये से अधिक की […]

You May Like