MP में जल्द खत्म होगा प्रमोशन का इंतजार: GAD की बैठक में ड्राफ्ट तैयार, 15 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

भोपाल। मध्य प्रदेश के करीब 4.5 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद जगी है। लगभग 10 साल से रुकी पदोन्नति (प्रमोशन) प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने की दिशा में सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। भोपाल में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की अहम बैठक में पदोन्नति के नियमों और प्रक्रिया को अंतिम रूप देने पर चर्चा की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, सरकार कानूनी अड़चनों को दूर कर जल्द प्रमोशन का रास्ता साफ करना चाहती है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.सी. मीना सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए हैं। बैठक में तैयार होने वाले अंतिम ड्राफ्ट के आधार पर सरकार आगे की कार्रवाई करेगी।

गौरतलब है कि मई 2016 से मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति पर रोक लगी हुई है। इस दौरान हजारों कर्मचारी बिना प्रमोशन पाए ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अब यदि सरकार फैसला लेती है, तो प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिल सकता है।

सूत्रों के अनुसार, अगले 10 से 15 दिनों के भीतर पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर बड़ा निर्णय सामने आ सकता है। ऐसे में लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई हैं।

Next Post

कुख्यात बदमाश ने जेल से छूटते ही फिर शुरू कर दिया ड्रग्स का कारोबार

Mon Jun 29 , 2026
खबर अपडेट… इंदौर. पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के कुख्यात ड्रग्स तस्कर चेतन नाथ उम्र 36 साल को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से 270 ग्राम ब्राउन शुगर, 8 किलो गांजा, पिस्टल के 22 जिंदा कारतूस, 19 लाख रुपए नकद, नोट गिनने की […]

You May Like