आमिर खान प्रोडक्शन की नई फिल्म ‘मेरे रहो’ 12 दिसंबर को होगी रिलीज

मुंबई, 13 सितंबर (वार्ता) आमिर खान प्रोडक्शन की नई फिल्म ‘मेरे रहो’12 दिसंबर को रिलीज होगी।

फिल्म ‘मेरे रहो’ में जुनैद खान और साई पल्लवी की मुख्य भूमिका होगी। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और मंसूर खान मिलकर कर रहे हैं।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर बताया, आमिर खान प्रोडक्शंस की नई फिल्म ‘मेरे रहो’ 12 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस रोमांटिक ड्रामा में जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे कर रहे हैं। इस फिल्म निर्माण आमिर खान और मंसूर खान मिलकर कर रहे हैं।

फिल्म ‘मेरे रहो’ आमिर और मंसूर की 17 साल बाद एक साथ वापसी है, जो पहले ‘जाने तू या जाने ना’ जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ 2008 में रिलीज हुई थी।

 

Next Post

मुनव्वर फारूकी ने शुरू की 'फ़र्स्ट कॉपी 2' की डबिंग

Sat Sep 13 , 2025
मुंबई, 13 सितंबर (वार्ता) स्टैंड-अप कॉमेडियन और बिग बॉस फेम मुनव्वर फारूकी ने अपनी आने वाली वेबसीरीज ‘फ़र्स्ट कॉपी 2’ की डबिंग शुरू कर दी है। स्टेज हो, स्ट्रीमिंग मंच हो या रिएलिटी टेलीविज़न हर जगह धाक जमा लेने के बाद अब मुनव्वर फारूकी लौट आए हैं डबिंग के कक्ष […]

You May Like