जबलपुर:समरसता सेवा संगठन द्वारा आयोजित समरसता कजलिया महोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह जानकीरमण महाविद्यालय, आगा चौक में हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, एडवोकेट सतेंद्र ज्योतिषी, संगठन अध्यक्ष पवन पांडे व सचिव मनोज सेठ ने निबंध, राखी थाली सजाओ और विविध वेशभूषा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर सुमित्रा वाल्मीकि ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ सामाजिक एकता की भावना भी मजबूत करते हैं।
निबंध प्रतियोगिता के कक्षा 6 से 8 वर्ग में हर्षिता कोरी प्रथम, अक्षता साहू द्वितीय और अंशिका नामदेव तृतीय रहीं, जबकि कक्षा 9 से 12 में दिव्या कोष्ठा प्रथम, सोनाली पटेल द्वितीय तथा महक बानो व लक्ष्मी बेन तृतीय रहीं। महाविद्यालय स्तर पर मानसी साहू प्रथम, अनुभव जायसवाल द्वितीय और अंशिका विश्वकर्मा तृतीय रहीं। राखी थाली सजाओ में त्रिवेणी विश्वकर्मा, रितु चौरसिया और आस्था अग्रवाल तथा विविध वेशभूषा में संभावी ताम्रकार, अनन्या सोनी और भार्गवी पंडा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज सेठ ने किया।
