अनाधिकृत निर्माण तोड़ा गया 

 

विद्युत लाइन की चपेट में आने से झुलस गया था श्रमिक

 

जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांस्को ) की एक्स्ट्रा हाई टेंशन लाइन के समीप के उस निर्माण को आज एमपी ट्रांसको के अधिकारियों की उपस्थिति में तोड़ा गया, जिसके कारण कल सुहागी सरस्वती कॉलोनी टी आई बंगले के पास एक हादसे में निर्माण कार्य कर रहा मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया था।

 

एम पी ट्रांसको के मुख्य अभियंता संदीप गायकवाड ने बताया कि एक्स्ट्रा हाई टेंशन लाइनों के समीप व लाइनों के इंडक्शन जोन में बने अनाधिकृत निर्माण के कारण हादसे की आशंका रोकने व मानव जीवन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से आज इस निर्माण को तोड़ा गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के असुरक्षित निर्माण न करने के लिए मकान मालिक को समझाइश दी गई और उन्हें बताया गया कि ट्रांसमिशन लाइनों के समीप निर्माण करने के क्या-क्या खतरे हैं।

जबलपुर में दिये गये 600 नोटिस

मुख्य अभियंता श्री गायकवाड़ ने बताया कि जबलपुर में ऐसे चिन्हित लगभग 150 स्थानों के निर्माण, जो मानव जीवन के लिए घातक और असुरक्षित है और जहां पर अनाधिकृत निर्माण पाया गया है उन लोगों को करीब 600 नोटिस विगत वर्षों में जारी किये गए हैं।

हादसों के लिए अति संवेदनशील इन क्षेत्रों के मकान मालिकों को पूर्व में भी नोटिस जारी किये गए हैं। अब उन्हें पुनः नोटिस देने के साथ व्यक्तिगत स्तर पर भी समझाइश दी जा रही है।

इसके अलावा मुनादी करवा कर सचेत भी किया जा रहा है ताकि ट्रांसमिशन लाइनों के समीप निर्माण के खतरों से वो अवगत हो सकें। यदि समझाइश के बाद भी मकान मालिकों द्वारा ये निर्माण नहीं तोड़े गए तो एमपी ट्रांसको, प्रशासन की मदद से आवश्यक कार्रवाई करेगा।

अनाधिकृत निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई में एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता अनिल लाठी, कार्यपालन अभियंता एपीएस चौहान एवं सहायक अभियंता जितेंद्र तिवारी सहित अन्य शामिल रहे, जिन्होने पूरी सजगता और सतर्कता से मानव जीवन के लिए घातक इस निर्माण को तुड़वाकर उनका जीवन सुरक्षित किया।

Next Post

शातिर चोर पकड़ाए, 9 लाख के वाहन जप्त 

Fri Apr 11 , 2025
जबलपुर। गढा पुलिस ने दो नाबालिगो सहित 4 शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर 9 दो पहिया वाहन कीमती 9 लाख रूपए के जप्त किया किया है।पकड़े गए चोरों में शातिर चोर गुड्डू उर्फ प्रिंस विश्वकर्मा पिता नितेश विश्वकर्मा18 वर्ष निवासी एलआईसी सिम्पलेक्स कंपनी के सामने थाना गढ़ा जबलपुर, गाड़ी […]

You May Like