दो जगह गिरे पेड़, बिजली के तार टूटे,आधे शहर में दो घंटे बिजली रही गुल

शाजापुर।शाजापुर में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर पेड़ और बिजली के तार गिरने की घटनाएं सामने आई है. छोटा चौक स्थित कपड़ा मार्केट में दोपहर 12 बजे बिजली के तार गिरने से आधे शहर की बिजली सप्लाई दो घंटे तक बंद रही.

दोपहर 1 बजे शहरी हाईवे पर स्थित मां राजराजेश्वरी माता मंदिर के प्रांगण में एक पुराने बरगद की शाखा सडक़ पर गिर गई.इस घटना में वहां दुकान लगाने वाले फूल विक्रेता साजिद को मामूली चोट आई. उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. चौक बाजार में बिजली का तार टूटकर सडक़ पर गिर गया. सौभाग्य से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टूटे तार की मरम्मत की और बिजली सप्लाई बहाल कर दी. फूल विक्रेता साजिद ने बताया कि अचानक बरगद की शाखा गिरी. उन्होंने कहा कि माता रानी की कृपा से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

Next Post

शताब्दी वर्ष: हर मंडल-बस्ती तक संघ कार्य पहुंचे, मध्य भारत में 3674 हुई शाखाएं

Sun Jun 15 , 2025
भोपाल। शारदा विहार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्य भारत प्रान्त की दो दिवसीय बैठक आयोजित हुई। प्रान्त कार्यवाह हेमंत सेठिया ने बताया कि वर्तमान में 1814 में से 1662 मंडलों में संघकार्य सक्रिय है और शाखाओं की संख्या 3674 हो गई है। शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखते हुए मंडल […]

You May Like