कनाडिया में पान गुमटी में आगजनी कर फरार हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

इंदौर। कनाडिया थाना क्षेत्र में वाइन शॉप के पास पान की गुमटी में आग लगाने के मामले में फरार चल रहा आरोपी अजय गौड़ पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. उससे घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर पुछकाछ की जा रही है.

14 दिसंबर को फरियादी दीपक चौरसिया की पान गुमटी में पेट्रोल से भरी बियर बोतल फेंककर आग लगा दी गई थी. पुलिस ने पड़ताल के बाद मुख्य आरोपी करण यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. पूछताछ में करण ने अपने साथियों अजय गौड़ और मयंक यादव का नाम भी बताया था. इसके बाद गठित टीम ने परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के शिवशक्ति नगर में रहने वाले 19 वर्षीय अजय गौड़ भी गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना आपसी रंजिश में अंजाम दी गई थी. मामले में तीसरा आरोपी मयंक यादव अब भी फरार है, जिसकी तलाश में दो टीमें सक्रिय हैं.

Next Post

फिंगरप्रिंट से खुली चोरी की वारदात, भोपाल से दो बदमाश गिरफ्तार

Mon Dec 22 , 2025
इंदौर. पलासिया क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने फिंगर प्रिंट के आधार पर खुलासा कर दिया. घटनास्थल से मिले निशानों ने पुराने रिकॉर्ड खंगालते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई. पुलिस ने भोपाल से दो शातिर चोरों को पकड़ा है, जबकि तीसरे आरोपी की हार्ट अटैक से कुछ […]

You May Like