110 यात्रियों ने 4 धाम यात्रा पूर्ण की,नगर आगमन पर पुष्पवर्षा से स्वागत,20 सितंबर को शुरू की थी यात्रा

पानसेमल। श्रीराधा कृष्ण धाम के संत राजारामदास महाराज के सानिध्य में मध्यप्रदेश महाराष्ट्र के 110 श्रद्धालु 4 धाम की यात्रा पर 20 सितंबर को रवाना हुए यात्री शनिवार को अपनी यात्रा पूर्ण कर नगर में पहुंचे। लोकेश शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र की कुशल कामनाओं के साथ यात्रा शुरू की थी जिसमें मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र के अलग अलग स्थानों से यात्री जत्थे में सम्मिलित रहे।संत राजारामदास महाराज के सानिध्य में केदारनाथ,बद्रीनाथ,गंगोत्री,यमुनोत्री सहित अन्य तीर्थों के दर्शन लाभ प्राप्त किए।बद्रीनाथ धाम पर संत राजारामदास महाराज द्वारा श्रीमद भागवत कथा संपन्न की।यात्रा के दौरान 2 दिन केवल वर्षा की वजह से यात्रा बंद रही लेकिन उसके बाद सकुशल यात्रा कर सभी यात्रियों का नगर में आगमन हुआ। दुर्गा मंदिर के निकट संत प्रवीणदास महाराज, भरत शर्मा,आकाश जैन सहित नगरवासियों,परिजनों ने पुष्पवर्षा,पुष्पहार एवं आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया।

Next Post

इंदौर पहुंचीं भारत और वेस्टइंडीज की टीमें, 11 अक्टूबर को होगा टी-20 मुकाबला

Sat Oct 10 , 2026
इंदौर, इंदौर में क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को होने वाले बहुप्रतीक्षित टी-20 मुकाबले के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी शनिवार दोपहर चार्टर्ड विमान से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। टीमों के इंदौर पहुंचते ही एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में […]

You May Like