
इंदौर, इंदौर में क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को होने वाले बहुप्रतीक्षित टी-20 मुकाबले के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी शनिवार दोपहर चार्टर्ड विमान से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे।
टीमों के इंदौर पहुंचते ही एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में क्रिकेट प्रशंसकों की हलचल बढ़ गई। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक एयरपोर्ट के बाहर मौजूद थे ।
भारतीय टीम के खिलाड़ियों तिलक वर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन, मयंक यादव और कुलदीप यादव सहित युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की एक झलक पाने के लिए भी प्रशंसकों में उत्सुकता दिखी
अब सभी की निगाहें इंदौर के ऐतिहासिक होलकर स्टेडियम पर टिकी हैं, जहां रविवार को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबले को लेकर शहर में क्रिकेट का माहौल बन गया है और खेल प्रेमियों को रोमांचक मैच का इंतजार है।
