चावल, गेहूं के भाव टूटे, चीनी मजबूत, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव घट गया। गेहूं में भी नरमी रही जबकि चीनी में तेजी देखी गयी। वहीं, दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल का औसत भाव 97 रुपये टूटकर 3,759 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। गेहूं दो रुपये सस्ता हुआ और 2,770 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत 15 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।

दाल-दलहनों में मिश्रित रुख देखा गया। मूंग दाल की औसत कीमत 32 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। तुअर दाल 35 रुपये और चना दाल 20 रुपये सस्ती हुई। उड़द दाल की कीमत 19 रुपये और मसूर दाल की नौ रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल औसतन 141 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सोया तेल की औसत कीमत 120 रुपये और पाम ऑयल की 85 रुपये बढ़ गयी। सूरजमुखी तेल में 52 और सरसों तेल में 32 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। वनस्पति 11 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव आठ रुपये प्रति क्विंटल बढ़। चीनी भी 28 रुपये महंगी हुई।

Next Post

सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग को दिया 220 रनों का लक्ष्य

Sat Apr 11 , 2026
न्यू चंड़ीगढ़, 11 अप्रैल (वार्ता) अभिषेक शर्मा (78), हाइनरिक क्लासन (39) और ट्रेविस (38) रनों की पारियों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग को जीत के लिए 220 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां पंजाब किंग ने […]

You May Like