कैंसर के उपचार टिब्सोवो कैपसूल बाजार में जारी

नयी दिल्ली 10 जून (वार्ता) फ्रांस की प्रमुख फार्मा कंपनी सर्विअर समूह की भारतीय शाखा सर्विअर इंडिया ने कैंसर मरीजों के उपचार के लिए इवोसिडेनिब (टिब्सोवो) कैपसूल जारी करने की घोषणा की है।

सर्विअर इंडिया ने मंगलवार को यहां बताया कि यह दवा उन कैंसर मरीजों के उपचार के लिए जारी की गई है जो तीव्र मायलॉइड ल्यूकेमिया और कोलेन्जियोकार्सिनोमा से ग्रस्त हैं और जिनमें आइसोसाइट्रेट डीहाइड्रोजनेज-1 म्यूटेशन पाया गया है।

कंपनी के अनुसार इस दवा को आयात, बिक्री और वितरण के लिए 14 मई को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से मंजूरी मिली है।

एक्यूट मायलॉइड ल्यूकेमिया एक जटिल रक्त संबंधी कैंसर है। अध्ययनों के मुताबिक, भारत में इससे पीड़ित केवल 30-40 प्रतिशत मरीजों को ही उचित उपचार मिल पाता है। बीमारी तेजी से बढ़ने और संक्रमण की वजह से इन मरीजों में मृत्यु दर काफी अधिक होती है। वहीं कोलेन्जियोकार्सिनोमा एक दुर्लभ प्रकार का ट्यूमर होता है, जो पित्त नलिका से उत्पन्न होता है।

सर्विअर इंडिया के प्रबंध निदेशक ऑरेलियन ब्रेटन ने कहा कि कैंसर पीड़ित मरीजों तक अत्याधुनिक और सटीक उपचार पहुँचाना कंपनी का मुख्य उद्देश्य है।

 

 

Next Post

विश्व बैंक ने की भारत के विकास पूर्वानुमान में 0.40 प्रतिशत की कटौती

Tue Jun 10 , 2025
नयी दिल्ली 10 जून (वार्ता) विश्व बैंक ने व्यापार तनाव और नीति अनिश्चितता के बढ़ने से वैश्विक विकास दर के इस साल 2008 की वैश्विक मंदी के बाद सबसे कम रहने की उम्मीद जताते हुये भारत सहित दुनिया की लगभग 70 प्रतिशत अर्थव्यवस्थाओं के विकास पूर्वानुमान में कटौती कर दी […]

You May Like