मेला में रोड टैक्स छूट के लिए भारत सिंह ने भी मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

ग्वालियर: सांसद भारत सिंह कुशवाह ने ग्वालियर व्यापार मेला में वाहनों की खरीददारी पर रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट की मांग करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि ग्वालियर मेला मध्यभारत का एक मात्र व्यापार मेला है जिसमें पूर्व के वर्षों मेें वाहनों की खरीददारी पर रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट प्रदान की जाती रही है।

इसे लेकर ग्वालियर के नागरिक, व्यापारी संगठन एवं ऑटोमोबाइल संगठन लगातार मांग उठा रहे हैं। अत: इस वर्ष भी निजी उपयोग के लिए खरीदे जाने वाले वाहनों पर अविलंब रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट की अधिसूचना जारी की जाए, जिससे ग्वालियर मेला को गति मिल सके। वाहनों पर रोड टैक्स में छूट मिलने से मेला कारोबार कई गुना बढ़ जाता है।

Next Post

साइबर ठगी से बचाव के लिए साइबर प्रोटेक्टर पुस्तक का विमोचन

Tue Dec 16 , 2025
इंदौर:साइबर अपराधों पर रोक लगाने और आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस ने एक और अभिनव पहल की है. पुलिस कमिश्नर ने मंगलवार को साइबर सुरक्षा पर आधारित पुस्तक ‘साइबर प्रोटेक्टर’ का विमोचन किया. यह पुस्तक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) राजेश दंडोतिया द्वारा तैयार की […]

You May Like