चितावलखुर्द के विक्रेता ने फिंगर लगवाने के बाद नहीं दिया खाद्यान्न 

सिंगरौली। जिले में खाद्यान्न की कालाबाजारी व्यापक पैमाने पर हो रही है। करीब तीन साल से जिले की खाद्य वितरण प्रणाली व्यवस्था चौपट है। आये दिन हितग्राही जिला मुख्यालय में विक्रेताओं के विरूद्ध शिकायत करने पहुंचते रहते हैं।

आज दिन मंगलवार को चितरंगी विकास खण्ड के रेहदा में स्थित चितावलखुर्द के सहायक विके्रता के खिलाफ आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीण कलेक्ट्रोरेट पहुंच कलेक्टर के यहां शिकायत किया। ग्रामीणों का आरोप है कि चितावलखुर्द शासकीय उचित मूल्य दुकान के सहायक कोटेदार जवाहरलाल तीन महीने का फिंगर लगवा लिया, लेकिन अब खाद्यान्न देने की बारी आई तो फरार हो गया। करीब 150 हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरित नही किया है। वहीं आरोप है कि डीएसओ की मिलीभगत है।

Next Post

आंगनवाड़ी सहायिकाओं की ज्वाइनिंग पर अनिश्चितता, टकटकी लगाए बैठी हैं सात महिलाएं

Tue Oct 14 , 2025
सारनी। चयनित आंगनवाड़ी सहायिकाओं की ज्वाइनिंग अब भी लंबित है, जबकि सभी आपत्तियों का निराकरण पहले ही कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, पहले चयनित सहायिकाओं पर अनावश्यक आपत्तियां लगाई गई थीं। जिला महिला बाल विकास विभाग ने सभी आपत्तियों को निराधार पाया, फिर भी ज्वाइनिंग नहीं दी गई […]

You May Like