एफआईआर के विरोध में अधिकारियों ने शुरू की हड़ताल

जबलपुर: हाल ही में खाद्यान्न वितरण में हुई हेराफेरी हो लेकर जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी समेत 11 राशन दुकान के विक्रेताओं सहित 33 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर के विरोध में मप्र आपूर्ति अधिकारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है और एफआईआर होने के बाद से हड़ताल शुरू कर दी है।

सोमवार को विभाग के अधिकारियों ने एफआईआर को तत्काल शून्य कराए जाने, गिरफ्तारी पर तत्काल रोकने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक से मांग की है। समय सीमा में राहत नहीं दिये जाने के कारण खाद्य विभाग के समस्त अधिकारी-जिला आपूर्ति नियंत्रक, जिला आपूर्ति अधिकारी, सहायक- कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सामूहिक हड़ताल- कलम बंद हड़ताल पर चले गए हैं।
जिला स्तर पर स्टेट लॉगिन का उपयोग नहीं किया जाता
प्रान्ताध्यक्ष अरविन्द सिंह भदौरिया का कहना है कि उक्त एफआईआर में मुख्य आरोप यह लगाया गया है कि जिला जबलपुर की 11 राशन दुकानों में पीओएस मशीन में प्रदर्शित स्टॉक को स्टेट एडमिन लॉगिन से कम किया गया है, जबकि स्टेट एडमिन लॉगिन संचालक सह आयुक्त खाद्य भोपाल का होता है, जिला स्तर पर स्टेट लॉगिन का उपयोग नही किया जाता है। म.प्र.आपूर्ति अधिकारी संघ भोपाल के ज्ञापन से अनुरोध किया गया है कि एफआईआर थाना क्राइम ब्रांच जबलपुर को तत्काल शून्य किया जाए। महिला अधिकारियों- जिला आपूर्ति नियंत्रक, जिला जबलपुर, दोनों कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों जिला जबलपुर व अन्य के विरूद्ध, एकतरफा की गई कार्यवाही तुरन्त रोकी जाए।

Next Post

ग्रहण के चलते तीसरे दिन भी जारी रहा गणेश विसर्जन का दौर

Tue Sep 9 , 2025
जबलपुर: गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ गणेश उत्सव का महापर्व 10 दिनों के बाद अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त हो चुका है। इसके बाद अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन सूतक और चंद्रगहण के चलते प्रतिमाएं विसर्जन को नहीं पहुंची। जिसके चलते तीसरे दिन भी विसर्जन का क्रम जारी रहा। अनंत […]

You May Like